नवगछिया , संवाद सहयोगी। नवगछिया शहर स्थित महाराज जी चौक पर नव निर्मित एचडीएफसी बैंक का एटीएम् बनकर काफी समय से तैयार पड़ा है। जिसकी सारी जरुरत पूरी कर लेने की बात बताई जा रही है। काफी समय से जल्द उद्घाटन की बात भी सुनी जा रही है। परन्तु अब तक उद्घाटन नहीं होने से एटीएम् धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों ने इसे जल्द चालू करने की मांग की है।