नवगछिया। स्थानीय बनारसी लाल सराफ कॉमर्स कॉलेज के स्मार्ट क्लास रूम में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 163 वीं जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। जिसका संचालन मीडिया प्रभारी राजेश कनोडिया ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो दिनकर आचार्य ने करते हुए उनके जीवन और आदर्शों की विस्तार से चर्चा की तथा सभी छात्रों को स्वामी जी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो विकास कुमार ने कार्यक्रम का संयोजन करते हुए सभी स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। वही हिंदी के व्याख्याता प्रो राजकुमार शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जी के चिंतन और दर्शन को एक वास्तविक घटित घटना के उदाहरण के साथ छात्रों को विस्तार से बताया तथा उनके चिंतन और दर्शन को अपनाने की सलाह दी। प्रो अमर कुमार ने भी स्वामी जी के जीवन चरित्र की चर्चा की। जहां प्रो विजय कुमार, प्रो नैयर, प्रो आशीष कुमार के साथ-साथ एनएसएस के स्वयंसेवी छात्र विशाल कुमार, हेमंत कुमार, बादल कुमार, रवि, अभिषेक, अंजू, पल्लवी, नेहा, साक्षी, उषा, निक्की, रुचि इत्यादि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया। इस दौरान युवाओं के प्रेरणा स्रोत एवं कर्मठ 64 वर्षीय प्राचार्य प्रो दिनकर आचार्य को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। मौके पर महाविद्यालय कर्मियों के साथ साथ दर्जनों छात्र-छात्राओं की भी मौजूदगी रही।