नगर परिषद नवगछिया के वार्षिक बजट को लेकर हुई बैठक, सांसद प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए मिलन सागर
नवगछिया। नगर परिषद नवगछिया के वार्षिक बजट को लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें सांसद प्रतिनिधि के रूप में कुमार मिलन सागर शामिल हुए। बैठक के दौरान सांसद प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, जल निकासी, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता एवं नागरिकों की शिकायतों के समाधान के साथ शहर के विकास के लिए मास्टर प्लान को रखा। उन्होंने जन समस्याओं के समाधान हेतु ठोस कदम उठाए जाने की बात कही। कुमार मिलन सागर ने माननीय सांसद अजय कुमार मंडल की ओर से सलाह देते हुए कहा कि व्यापक जनहित के लिए नगर परिषद और सांसद कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता है। विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
सांसद प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् नवगछिया से कई लिखित जानकारी मांगा। जिसमें पिछले तीन वर्षों की योजनाओं की जानकारी 2023-2026 तक भौतिक एवं वित्तीय प्रगति खर्च के अनुरूप कार्य की ग्राउंड पर प्रगति अधूरे या रुके हुए प्रोजेक्ट कौन-कौन से हैं। कार्य गुणवत्ता मानक के अनुरूप है या नहीं। गुणवत्ता की निगरानी वार्ड स्तर पर निगरानी तंत्र मौजूद है कि नहीं। नागरिक हित और समस्याएं, जनता की प्रमुख समस्याएं जैसे जलभराव, कचरा प्रबंधन, टूटी सड़कें, स्ट्रीट लाइट, भविष्य की योजनाएं। वित्तीय वर्ष 2026-2027 में कौन-कौन सी नई योजनाएं प्रस्तावित है, क्या केंद्र/ राज्य सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ लिया जा रहा है कि नहीं साथ ही पिछले तीन वर्षों की योजना सूची। बजट बनाम व्यय रिपोर्ट, कार्यों की भौतिक प्रगति रिपोर्ट, ऑडिट रिपोर्ट आगामी योजनाओं के प्रस्ताव के मांगों को रखा।