ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में चार पैक्स के चुनाव के लिए प्रखंड में अंतिम दिन हुआ अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामंकन

नवगछिया में चार पैक्स के चुनाव के लिए प्रखंड में अंतिम दिन हुआ अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामंकन 
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। प्रखंड में चार पैक्स के चुनाव के लिए अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए अभ्यर्थियों ने अंतिम दिन अपना अपना नामंकन पत्र दाखिल करवाया।
निर्वाची पदाधिकारी सह नवगछिया बीडीओ गोपाल कृष्णन ने जानकारी देते हुए बताया कि नामंकन के अंतिम दिन तेतरी पैक्स के लिए अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार राय, सदस्य पद के लिए उपेंद्र साह, मिंटू देवी, श्याम यादव, नवीन कुमार झा, पूनम देवी, अजय कुमार झा, धर्मदेव राजक ने नामंकन दाखिल करवाया।
वहीं मनियामोर उजानी पैक्स हेतु अध्यक्ष पद के लिए मु. मोजीम और मु. अनवार आलम तथा सदस्य पद के लिए शीतल पासवान, नरेश प्रसाद साह, उमा देवी, लाल बहादुर यादव, मु. अनवार आलम, सोएब आलम, मु. नौशाद, शबाना खातुन, रूही खातुन ने नामंकन दाखिल किया। 
इधर नवादा पैक्स के लिए अध्यक्ष पद के लिए मनिकलाल यादव तथा सदस्य पद के लिए बबलु कुमार, सुमन देवी, कुलेश्वर मंडल, पिंकी कुमारी, रौशन यादव, सीयाराम यादव, जनकलाल यादव, पुतुल कुमारी, टिंकु कुमारी, सिकंदर कुमार यादव ने नामंकन करवाया। 
उधर श्रीपुर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए जीतेंद्र प्रसाद सिंह और विजय कुमार तथा सदस्य पद के लिए अनिल पासवान, राजेश कुमार राजेश, अजय कुमार सिंह, प्रेमलता देवी, प्रदीप प्रसाद सिंह, संजय प्रसाद सिंह, रूबी देवी, गायत्री देवी ने नामंकन दाखिल करवाया। इस नामांकन की संविक्षा की तिथि 10 व 11 अप्रैल को है। इसके बाद नाम वापसी की तिथि 12 अप्रैल, मतदान 19 अप्रैल को होगा। उसी दिन मतगणना होगी।