ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

धूमधाम से मनाया जा रहा है स्वामी आगमानंद जी महाराज का अवतरणोत्स्व सहरसा में

धूमधाम से मनाया जा रहा है स्वामी आगमानंद जी महाराज का अवतरणोत्स्व सहरसा में


राजेश कानोड़िया, नव-बिहार समाचार, सहरसा। श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के तत्वाधान में संत शिरोमणि परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज का 54वां अवतरणोत्स्व सहरसा कॉलेज सहरसा में 28 मार्च से ही काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। 

महोत्सव के प्रथम दिन विभिन्न मार्गों से निकली शोभा यात्रा सहरसा कॉलेज पहुंची। दोपहर बाद मंच उद्घाटन हुआ। जहां विशिष्ट विद्वानों के उद्गार एवं स्वामी जी के आशीर्वचन का कार्यक्रम हुआ।

वहीं महोत्सव के दूसरे दिन प्रथम चरण में योगपीठ के योगाचार्य बालक जी के द्वारा योगाभ्यास एवं योगपीठ के विद्धान पंडित आचार्य कौशलेन्द्र झा, पंडित अनिरुद्ध शास्त्री, पंडित मनमोहन झा एवं अन्य पंडितों के द्वारा वेदी पूजन के साथ पूजा अर्चना किया गया। वहीं स्वामी जी से 250 से अधिक श्रद्धालुओं ने दीक्षा प्राप्त की। उत्तर चरण में रेडियो स्टेशन समेत दूसरे राज्यों से आए कलाकारों के द्वारा गाए गए भजन से माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान माधव जी, बलवीर सिंह, मोहिनी द्विवेदी, गुलशन रविश, भजे हरि, राजू, कुंदन, नंदन आदि ने एक से बढ़कर प्रस्तुति दी।

महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन गुरूवार को परमहंस स्वामी आगमानद जी महाराज का अवतरणोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। बताया जाता है कि महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से स्वामी जी के अनुयाई पहुंचे हुए है और महोत्सव समिति के द्वारा आयोजन को लेकर बेहतर व्यवस्था की गई है। जहां सुबह से ही देव पूजन, पादुका पूजन, सुंदरकांड पारायण, भजन, प्रवचन एवं स्वामी जी का आशीर्वचन कार्यक्रम निर्धारित है।