कई जगहों से कल निकलने वाली निशान शोभायात्रा पहुंचेगी नवादा स्थित पंचमुखी बालाजी धाम
नव-बिहार समाचार, नवगछिया | नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नवादा स्थित पंचमुखी बालाजी धाम में शुक्रवार को दशमी के दिन कई जगहों से निकलने वाली निशान शोभायात्रा पहुंचेगी।


मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि निशान शोभायात्रा से पूरा नवगछिया अनुमंडल जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान होगा। नगर की एक विशाल निशान यात्रा नवगछिया बाजार में श्री गोपाल गोशाला से भी निकाली जाएगी।

शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए कई जगह सेवा भी प्रदान की जाएगी। इस दौरान मारवाड़ी विवाह भवन के आगे श्री श्याम भक्त मंडल, स्टेशन रोड में गणिनाथ सेवा समिति, जगतपति नाथ सेवा समिति, शिवरात्रि कमेटी, महाकाल सेवा समिति, सांवरिया सरकार, महाराज जी चौक, मवखातकिया चौक पर अन्य विभिन्न संस्थाओं एवं नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया। जाएगा।
पूरे नगर में श्री राम नाम का भगवा ध्वजा लगाया गया है। पूरा नगर भगवा ध्वज से लहरा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण भगत, बजरंग दल के शुभम पोद्दार, पहलाद, प्रिंस कुमार आदि लगे है।





