ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रामनवमी के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को नवगछिया में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

रामनवमी के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को नवगछिया में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च 
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। रामनवमी के मौके पर बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में नवगछिया पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया। 
यह फ्लैग मार्च नवगछिया आदर्श थाना परिसर से निकाला गया। जो गौशाला रोड से होते हुए महाराज जी चौक के रास्ते मुमताज मोहल्ल होते हुए प्रोफेसर कॉलोनी चौक के रास्ते नवादा तक गया। 
जहां से स्टेशन रोड, नया टोला होते हुए एन एच 31 के रास्ते वापस आदर्श थाना पहुंचा। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने आम जनों से आपसी सौहार्द के साथ रामनवमी मनाने की अपील की। 
उन्होंने कहा कि पुलिस हर समय पूरी तरह मुस्तैद है। शांति व्यवस्था बरकरार रखते हुए पर्व को आपसी सौहार्द वातावरण में मनाए। इस फ्लैग मार्च में नवगछिया थाना प्रभारी भारत भूषण, गोपालपुर थाना प्रभारी नीरज कुमार, ढोलबज्जा थाना प्रभारी प्रभात कुमार, इस्माइलपुर थाना प्रभारी रिजवी सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।