ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया थाना में हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पहले ही महिला ट्रक मालकिन से दुर्व्यवहार, ट्रक मालिक आक्रोशित

नवगछिया थाना में हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पहले ही महिला ट्रक मालकिन से दुर्व्यवहार, ट्रक मालिक आक्रोशित
नवगछिया। एक ओर पूरा देश 8 मार्च के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर नवगछिया थाना में थानाध्यक्ष और थाना के मुंशी द्वारा एक महिला ट्रक मालकिन के साथ अभद्र और अशोभनीय तथा अमर्यादित व्यवहार किये जाने के खिलाफ आज काफी संख्या में आक्रोशित ट्रक मालिक नवगछिया कचहरी के समीप जमा हो रहे हैं। जहां नवगछिया थाना प्रभारी के विरोध में बैठक की जायेगी तथा उसके खिलाफ आगे की रणनीति तैयार की जायेगी।
यह जानकारी भागलपुर जिला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह दीपक ने देते हुए बताया है कि फाइनेंसर के द्वारा एक ट्रक ड्राइवर को मारपीट करने और बायजबरन गाड़ी को पकड़ने के खिलाफ़ मिर्जाचौकी की राखी महतो नवगछिया टाउन के थाना प्रभारी के पास अपना आवेदन लेकर जब पहुंची तो उनके साथ अभद्र भाषा प्रयोग किया गया और उन्हें बुरी निगाह से भी देखा गया और आवेदन को नहीं लिया गया। जबकि वह महिला डी एस पी महोदय के पास भी गई थी और उन्हीं के कहने पर वह आवेदन लेकर थाना प्रभारी के पास पहुंची थी। दिन भर वह महिला थाना में बैठी रही। मगर उनके आवेदन को नहीं लिया गया और ना ही कोई सुनवाई किया गया। इसकी जानकारी पुनः डीएसपी महोदय को अध्यक्ष महोदय के माध्यम से और स्वयं महिला के माध्यम से दिया गया। इसी तमाम मामला को लेकर नवगछिया मकनपुर नवगछिया थाना प्रभारी के विरोध में एक बैठक रखा गया है। 
वहीं पीड़िता ट्रक मालकिन राखी महतो ने बताया कि इस मामले को लेकर नवगछिया थानाध्यक्ष की शिकायत नवगछिया एसपी और डीएसपी से मोबाइल पर कर दी गई है।