अलग-अलग थाना क्षेत्र से अपहृत दो युवतियों को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी फरार
कहलगांव | अलग-अलग थाना क्षेत्र से अपहृत दो लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। अंतीचक थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत युवती को पुलिस ने थाना के पास से ही बरामद कर लिया। वहीं आरोपी फरार हो गया। इस मामले में युवती के पिता ने कहलगांव के पूरब टोला निवासी अक्षय कुमार पर बेटी का अपहरण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। वही घोघा थाना क्षेत्र से अपहृत युवती को वहां की पुलिस ने जमालपुर से बरामद किया है।