विश्व एड्स दिवस पर बाल बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में निकाली गयी एड्स जागरूकता प्रभातफेरी
जिला बाल बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में बुधवार को बिहपुर रेलवे इंजीनियरींग मैदान से बाल बैडमिंटन खिलाड़ियों ने विश्व एड्स दिवस पर एड्स जागरूकता प्रभातफेरी निकाली गई। जिसका नेतृत्व संघ के जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने एड्स जागरूकता वाले स्लोगन लिखे बैनर व पोस्टर के साथ साथ "परदेस जाना पर एड्स न लाना", "एड्स का ज्ञान बचाए जान", "जागरूकता जानकारी ही बचाव है" आदि का नारा भी लगाया। इस प्रभातफेरी में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार व अंकित कुमार शर्मा समेत राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कुमार, अविनाश कुमार शर्मा, अमन कुमार, घनश्याम कुमार, कुमार शुभम, सन्नी कुमार, गौतम कुमार, सूरज कुमार, पुष्कर कुमार, दिनकर कुमार, बिट्टू कुमार, अजीत कुमार, आदित्य राज, गुलशन कुमार, अमित कुमार, सत्रुधन कुमार आदि की उत्साहजनक भागीदारी रही।