बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का पीरपैंती प्रखंड जदयू द्वारा सोमवार को सिमानपुर अम्बेडकर चौक पर परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने की। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा की पूर्व सांसद कहकशां परवीन जी थी। कार्यक्रम में सबसे पहले बाबा साहब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद दलित बुजुर्ग राधेश्याम दास, छोटे लाल रजक, शुक्र दास को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को राज्यसभा की पूर्व सांसद कहकशां परवीन, विवेकानंद गुप्ता, महादेव मंडल रविशंकर सिन्हा सुधीर पांडे एवं अमरिंदर सिन्हा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में रंजन कुमार, चंद्रकांत रवि, विद्यासागर, विभास कुमार, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद काजिम शेख हिफाजत ने पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर संजय सिन्हा, गोपाल कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार सिंह, मनोज जायसवाल, राजकुमार सिन्हा, फणिकांत सिन्हा, संदीप, सुनील दिलीप दास, बालेश्वर रजक, अनिल कुमार सिन्हा, अनंत कुमार, देवेंद्र सिंह, निशा सिन्हा, राज देवी, निर्मला देवी, मझली बेसरा, सब्बी खातून एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।