सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश 12 दिसंबर को जदयू में होंगे शामिल
राजेश कानोडिया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह कांग्रेस के कद्दावर नेता स्व सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश 12. दिसंबर को जदयू में शामिल होंगे। यह जानकारी ई शुभानंद मुकेश ने दूरभाष पर दी। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत पार्टी के गणमान्य की मौजूदगी में शुभानंद मुकेश जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। शुभानंद मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर बिहार का विकास करना है। सभी स्तर पर कार्यकर्ताओं व पार्टी नेताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे। पिछले चुनाव प्रचार के दौरान ही शुभानंद मुकेश के पिता सदानंद सिंह बीमार हो गये थे। प्रचार में उनकी भूमिका कम थी। इसके बाद भी शुभानंद ने अपनी छवि के बल पर करीब 73,800 मत प्राप्त किये थे।