"शराब वर्जित, बिहार हर्षित" और "मद्यपान बंद, घर-घर आनंद" विषय पर छात्रों के बीच हुई प्रतियोगिता
कहलगांव में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर चौधरी की मौजूदगी में "शराब वर्जित, बिहार हर्षित" और "मद्यपान बंद, घर घर आनंद" विषय पर निबंध व चित्रंकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के मध्य व उच्च विद्यालयों के लगभग 150 बच्चों ने हिस्सा लिया। हाइस्कूलों के बच्चों के लिए 'शराब वर्जित, बिहार हर्षित' विषय पर गणपत सिंह उवि की छात्र समिता कुमारी चित्रांकन में प्रथम तथा शारदा पाठशाला के छात्र हर्ष टिबड़ेवाल निबंध में प्रथम स्थान पर रहे।
वहीं जूनियर वर्ग में मध्य विद्यालयों के बच्चों के लिए 'मद्यपान बंद, घर-घर आनंद' विषय पर प्रतियोगिता हुई। मध्य विद्यालय मलकपुर के अष्टम की छात्र ज्योति कुमारी ने निबंध में तथा मध्य विद्यालय रानी दियारा के अष्टम के छात्र शिवम कुमार का चयन किया गया। इन छात्रों की सूची जिला को भेज दी गयी है, जो जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन में प्रशांत कुमार, व्यासदेव पंडित, लालजी यादव, चंदन प्रताप सिंह, रंजना कुमारी, बीआरपी राजेश कुमार सिंह और कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद थे।