राजेश कानोडिया, नव-बिहार समाचार, नवगछिया। डिवाइन विजन नामक गैर सरकारी संस्था द्वारा जरुरतमंदों के बीच पुनमाप्रताप नगर में राशन वितरण किया गया। संस्था के सचिव अरविंद कुमार यादव ने जानकारी देते हुए कहा - कोरोना में आर्थिक संकट से जूझ रहे दो दर्जन से अधिक लोगों तक राशन के समान का वितरण किया गया।
मौके पर अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर, गौतम यादव, पूर्व मुखिया पुनामाप्रताप नगर के प्रलय यादव, पिंटू यादव, उमेश कुमार , शिक्षिका पुनम देवी, विकास पासवान सहित कई लोग मैजूद थे।