ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया की एसपी निधि रानी को मिल गया बंगाल कैडर, स्वप्ना जी मेश्राम होंगी नवगछिया की नयी एसपी



पटना/भागलपुर डेस्क:


बिहार सरकार ने आज तीन आईपीएस अधिकारी का तबादला कर दिया है. विशेष शाखा पटना में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात श्रीमती स्वप्ना जी मेश्राम को नवगछिया का पुलिस अधीक्षक बनाया है. 

पुलिस अधीक्षक के सहायक निदेशक सैनिक सुरक्षा पटना के पद पर तैनात मिथिलेश कुमार को नाथनगर स्थित सीटीएस का प्राचार्य बनाया गया है. जबकि सीटीएस नाथनगर के प्राचार्य पद पर पहले से तैनात विजय प्रसाद को उनकी जगह पुलिस अधीक्षक के सहायक निदेशक असैनिक सुरक्षा पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

वहीं नवगछिया की एसपी निधि रानी ने बताया कि उन्होंने बंगाल कैडर के लिए पहले से आवेदन दे रखा था, उसे स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।