गौतम सुमन गर्जना
भागलपुर : कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निवर्तमान एमएलसी डाॅ.एन.के.यादव से डाॅ. नीतेश यादव ने सवाल करते हुए जवाब मांगा है कि विगत चुनाव के समय में अपने किये वादों और इरादों पर वे कितने प्रतिशत खरे उतरे हैं। साथ ही कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी बनने के बाद उन्होंने इस क्षेत्र के लिए क्या-क्या कार्य किए हैं ? उन्होंने कहा कि यह सवाल वे इसलिए पूछ रहे हैं कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के वे भी नागरिक और मतदाता हैं।
डाॅ.नीतेश ने निवर्तमान एमएलसी डॉ. एनके यादव के मेनिफेस्टो के दर्जनों वादों में से एक वादे को स्मरण कराते हुए कहा कि छः साल पूर्व इसी चुनाव में आपने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया था कि स्नातकों के लिए रोजगार काउंसलिंग सेंटर का निर्माण करवाएंगे..! इस पर नीतेश यादव ने डॉ. एनके यादव से सीधा सवाल किया है कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 14 जिलों में से एक भी जिला या प्रखंडों में एक भी रोजगार काउंसलिंग सेंटर का निर्माण क्यों नहीं हुआ। जबकि राज्य में आपके गठबंधन की सरकार है और अब इस कोशी स्नातक क्षेत्र में बगैर कोई काम किये आपके कार्यकाल खत्म भी हो चुके हैं, तौ फिर अब इस स्नातक मतदाताओं के बीच किस मूंह से वोट मांगेंगे ? उन्होंने डाॅ.एनके यादव को चुनौती देते हुए एमएलसी कार्यकाल में एमएलसी फंड की हेरा-फेरी, मनमानी और अनियमितता को छोड़कर ऐसे एक भी काम का ब्योरा मांगा, जिसे उन्होंने किया है।
उन्होंने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और स्नातक कर्मियों की बद से बदतर हालात पर चिंता प्रकट करते हुए डाॅ.एनके यादव पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि डाॅ.एनके यादव चुनावी मौसम में झुठा वादा करके स्नातकों को पुनः जातिवाद और जुमलेबाजी में बांधकर उन्हें ठगने के लिए धन-बल और छल का उपयोग करने का ऐसा कुचक्र रच रहे हैं, जिनमें इन्हें महारत हासिल है। केवल चुनावी मौसम में नजर आने वाले और आमजनों से कोई सरोकार नहीं रखने वाले वादाखिलाफी डाॅ.एनके यादव ऐसे नेता से उन्होंने कोसी स्नातक निर्वाचण क्षेत्र के विवेकशील मतदाताओं को परहेज करने की अपील करते हुए इनका वहिस्कार करने का अनुरोध किया और कहा कि उन्होंने सदैव कोसी स्नातकों के दुख-दर्द को समझकर उनके लिए समय और पसीना बहाया है। उन्होंने कहा कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए वे कोई नेता या अभिनेता बनकर नहीं बल्कि उनका चहेता बेटा बनकर सेवा हेतू समर्पित रहने को वचनबद्द हैं, जिसके परिणाम स्वरुप कोसी स्नातक क्षेत्र का उन्हें आशीर्वाद प्राप्त है । उन्होंने केवल एक बार सेवा का मौका देने हेतु कोशिश नाटक निर्वाचन क्षेत्र के विवेकशील मतदाताओं से आग्रह किया और कहा कि उनके लिए वह कोई वादे लेकर नहीं आए बल्कि मजबूत इरादे के साथ काम करने-कराने के पक्षधर हैं। उन्होंने परिवर्तन को समय की सच्ची पुकार बताते हुए कहा कि कोसी स्नातक क्षेत्र और स्नातककर्मियों का सर्वांगीण विकास ही उनका एक मात्र लक्ष्य और सपना है, जिसे पूरा किए बगैर वे चैन की सांस कदापि नहीं ले सकते हैं।