विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार करने का लिया निर्णय, प्रखंड नहीं तो वोट नहीं का दिया नारा
नवगछिया प्रखंड के कोसी पार ढोलबज्जा को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर रविवार की शाम ढोलबज्जा एपीएचसी और महर्षि मेंही सत्संग मंदिर में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में कोसी पार के तीनों जिले व तीनों पंचायत क्रमशः कदवा दियारा, खैरपुर कदवा एवं ढोलबज्जा के सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने कहा कि ढोलबज्जा को प्रखंड बनाने की मांग करीब 20 वर्षों से की जा है। खरीक और ढोलबज्जा को एक साथ ही प्रखंड बनाने की मांग की जा रही थी लेकिन खरीक तो प्रखंड बन गया परंतु ढोलबज्जा आजतक उपेक्षित है। बैठक में सर्वसम्मती से यह निर्णय लिया गया कि इस विधानसभा चुनाव से पहले अगर ढोलबज्जा को प्रखंड बनाने की घोषणा नहीं की गयी तो आगामी विधानसभा चुनाव में कोसी पार के लोग दलगत भावना से ऊपर उठकर वोट का बहिष्कार करेंगे। सिर्फ चुनाव के समय नेताओं ने झूठा आश्वासन देकर हमलोगों को ठगने का काम किया है। जिस प्रकार हमलोगों ने संघर्ष कर विजय घाट पक्का पुल निर्माण कराया उसी प्रकार ढोलबज्जा को प्रखंड का दर्जा दिलाकर रहेंगे।
इस बैठक में समाजसेवी कुमार रामानन्द सागर,
विनीत आनंद, पंकज जायसवाल, रामनरेश जायसवाल, शुभाशीष कुमार, प्रभाष कुमार, मनोज यशपाल, सुबोध मिश्रा, विवेकानंद मंडल, शंभू सुमन, मनोज कुमार मतीष, प्रिंस कुमार, विजय कुमार, विकास कुमार, दुखभंजन कुमार, लखनलाल जायसवाल, एस सुशांत, संतोष गुप्ता, सुदर्शन कुमार, अमित कुमार, अभिषेक देव, छोटू स्वर्णकार, दीपक राम, कुमोद कुमार, सोनू कुमार, गंगा राम, अबोध कुमार चंदन राम, अरविंद राम, प्रवीण कुमार, कुंदन शर्मा, राहुल कुमार, पुलकित शर्मा, जयप्रकाश राम, धनराज पासवान, सुनील मंडल, मन्नू यादव, आशीष कुमार, विष्णु कुमार, पृथ्वीराज यादव, अमित कुमार, अभिषेक देव, छोटू स्वर्णकार, प्रशांत कुमार कन्हैया, दीपक कुमार, कुमोद कुमार, सोनू कुमार, गंगा राम, अबोध कुमार चंदन राम, अरविंद राम, पुलकित शर्मा, जयप्रकाश राम, धनराज पासवान, सुनील मंडल, मन्नू यादव, आशीष कुमार, विष्णु कुमार, राहुल कुमार, संजय कुमार, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।