ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया बस स्टैंड के समीप न्यू पुलिस लाइन में चलेगा अस्थायी आदर्श थाना



नवगछिया आदर्श थाना के थानाध्यक्ष सहित 14 पुलिसकर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद थाना को न्यू पुलिस लाइन में शिफ्ट कर दिया गया है। रविवार को एसपी निधि रानी ने बताया कि थाना परिसर को सील कर दिया गया है। नवगछिया बस पड़ाव के पास नवनिर्मित पुलिस केंद्र भवन के सार्जेंट मेजर के कार्यालय के निचले तल पर से थाना का संचालन किया जाएगा।

एसपी ने बताया कि नवगछिया का अस्थायी थानाध्यक्ष की कमान झंडापुर ओपी के अनि दिनेश कुमार को दी गयी है। इस्माईलपुर थाना के रमेश कुमार साह, कदवा ओपी के दयानंद सिंह, भवानीपुर ओपी के गणेश कुमार सिंह, बिहपुर थाना के उपेन्द्र मुखिया, गोपालपुर थाना के सत्येंद्र कुमार सिंह को नवगछिया थाना में पदस्थापित किया गया है।