ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लॉकडाउन के दौरान भागलपुर में डाक विभाग घर घर पहुंचाएगा सब्जी


भागलपुर। प्रमंडलीय डाक विभाग के कर्मचारी 31 मार्च से गली- मोहल्ले में बाजार रेट पर घर-घर आलू, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, करेला परवल समेत कई सब्जियां पहुंचाने का कार्य करेंगे। भागलपुर प्रमंडलीय डाक अधीक्षक आरपी प्रसाद ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव और लॉकडाउन के चलते यह फैसला लिया गया है। ताकि लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। घर पर ही सब्जी की खरीदारी कर सकें। उन्हाेंने बताया कि नवादा, बिहार शरीफ में विभाग की ओर से हरी सब्जी घर-घर बिक्री शुरू कर दी गई है। भागलपुर में इस कार्य के लिए दो छोटे वाहन की व्यवस्था की गई है। इसी वाहन से कर्मचारी बाजार रेट पर सब्जी की बिक्री करेंगे। प्रधान डाकघर के पाेस्टमास्टर सुनील कुमार सुमन ने कहा कि नवादा में डाक निरीक्षक धीरज कुमार की अगुवाई में यह पहल शुरू की गई थी।