ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पिपरपांती में हुए रास्ता विवाद को ले दर्ज दो मामलों के सात आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल


नवगछिया। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत नदी थाना क्षेत्र के पिपरपांती गांव में बीते 6 अप्रैल को दो पक्षों के बीच हुए रास्ता विवाद को लेकर थाना में दोनों तरफ से दर्ज मामलों के सात आरोपियों को नदी थानाध्यक्ष मो मेहताब खान ने गुरुवार को गिरफ्तार कर नवगछिया जेल भेज दिया।
इस मामले में नदी थानाध्यक्ष मो मेहताब खान ने बताया कि 6 अप्रैल को पिपरपांती गांव में दो पक्षों द्वारा  एक रास्ते के विवाद को लेकर गोलीबारी की भी घटना हुई थी। इसके फलस्वरूप दोनों पक्षो द्वारा एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उसी दोनों दर्ज मामले में नदी थानाध्यक्ष मो मेहताब ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसमें निर्मल यादव, फंटूस यादव, प्रभाष यादव, सुबोध यादव, कृष्णदेव यादव इत्यादि शामिल हैं।