नवगछिया। गुड़गांव से इलाज कराने को नवगछिया के यमुनिया गांव स्थित अपने ससुराल आया युवक प्रमोद कुमार अग्रवाल पिछले 4 अप्रैल से लापता बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार लॉकडाउन के दौरान 2 अप्रैल को यमुनिया से भागलपुर के लिए निकला था। लेकिन साधन नहीं मिलने के कारण 4 अप्रैल को बरारी से फोन किया था। उसकी हालत सही नहीं लग रही थी। उसके रुपये भी चोरी हो चुके थे। परिजन के बरारी और आसपास तथा कई जगहों पर भी खोजने से भी कोई अतापता नहीं मिला।
परिजनों के अनुसार नवगछिया एसपी को इसकी सूचना दी गई। जिनके निर्देश पर परिजन स्थानीय थाना परवत्ता भी गए। लेकिन परवत्ता थानाध्यक्ष ने उनको बताया गया कि मामला बरारी थाना क्षेत्र का है, वहां आवेदन दीजिए। परिजनों के अनुसार लापता युवक का मोबाइल 8527405018 का स्विच ऑफ या नोट रिचेबल बता रहा है। जिसका फोन अंतिम बार 7 अप्रैल को खुला था लेकिन बात नहीं हो सकी थी। इस गुमसुदगी से लापता युवक की विधवा सास स्व उमेश साह की पत्नी गायत्री देवी तथा अन्य ग्रामीण एवं युवक की गर्भवती पत्नी और युवक के पिता इंद्रजीत अग्रवाल लॉकडाउन के कारण बेबस और लाचार हैं। इन्हें अब सिर्फ एक पुलिस पर ही उम्मीद बची है।