ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में रोटी सहायता समूह द्वारा बांटा जायेगा गरीबों में तैयार भोजन


नवगछिया (भागलपुर)। कोरोना वायरस जैसी वैश्विक माहमारी से विश्व भर में कोहराम मचा हुआ। इस विकट स्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने लाँकडाउन कर नागरिकों से घर में रहने की अपील कर रखी है। इधर नवगछिया को तीन किलोमीटर तक सील कर दिया गया है। जिससे कोरोना वायरस का संकमण दूसरो में ना फैले। वहीं इस सब के बीच युवाओं एंव व्यवसायियों ने बढ चढ कर यथासंभव फंसे लोगों एवं आसपास के गरीब भूखे लोगों को खाना खिलाने का कार्य रविवार को शुरू किया जा रहा है। 
इन लोगों ने बताया कि पूडी सब्जी और हलवा बना कर लगभग 2000 गरीब लोगों को रविवार दोपहर 2बजे से 8बजे तक तैयार भोजन का वितरण किया जाऐगा। इस दौरान लाँकडाउन का पालन करते हुए घर घर जा कर खाना बाँटा जाऐगा। जिससे कि हमारे आसपास रहने वाले लोगों की भूख से मौत ना हो। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस मुहिम को सफल करने के लिए काफी लोगों का सहयोग मिल रहा है। इसके लिए लोग मोबाइल नंबर 9135209137 पर कॉल कर लगातार अपना सहयोग दे रहे हैं।