नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। इन दिनों जहां एक ओर कोरोना वाइरस का खौफ सर चढ़ कर बोल रहा है। जिससे बचाव को लेकर देश भर में लॉकडाउन घोषित है। यानि कि लोगों को घरों में ही रहने की हिदायतें दी जा रही हैं। वहीं इस दौरान पुलिस जिला नवगछिया में अपराधियों के हौसले बुलंदी पर नजर आ रहे हैं।
ताजा जानकारी के अनुसार नवगछिया स्टेशन रोड स्थित विजय किराना स्टोर के शटर का ताला काटकर बीती रात चोरों ने डेढ़ लाख नकदी सहित लगभग पांच लाख मूल्य के सामान चोरी कर लिया है। इस दौरान चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क भी चुरा लिया है। घटना की जानकारी नवगछिया आदर्श थाना को दी जा चुकी है।
बताते चलें कि जहां बिहार सरकार द्वारा लॉक डाउन के दौरान शाम 6 बजे तक किराना दुकान खुली रहने की छूट है। वहीं नवगछिया नगर में पुलिस द्वारा शुक्रवार को दिन में 11 बजे प्रोफेसर कॉलोनी चौक के समीप कई किराना दुकानों को बंद करा दिया गया था। जिससे नवगछिया पुलिस के प्रति लोगों में क्षोभ व्याप्त है।