ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कोरोना ब्रेकिंग: लोगों के नहीं मानने पर पंजाब सरकार ने लगा दिया कर्फ्यू

नव-बिहार समाचार। विश्वव्यापी महामारी कोरोना से बचाव को लेकर सरकारी निर्देश को मजाक मानकर नहीं मानने पर पंजाब सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। इसके साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पूरे राज्य में कर्फ्यू लगा दिया है। इससे संबंधित आदेश की प्रति सभी जिला पदाधिकारी को भेज दी गई है। इसके साथ ही ऐसा करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है।

पंजाब सरकार ने इससे पहले लॉक डाउन संबंधी दिशा निर्देश जारी करते हुए धारा 144 लगाई थी, लेकिन लोग मान नहीं रहे थे।सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही देखी गई। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगाना तय करके इसका आदेश सभी जिला प्रशासन को भेजने की जानकारी मिल रही है।