ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कोरोना को लेकर भागलपुर के सभी अनुमंडल में बनाए गए नोडल पदाधिकारी, हेल्पलाइन नंबर जारी

भागलपुर। कोरोना को लेकर जिले में 57 टीम बनाई गई है। यह टीम कोरोना मरीज की सूचना आने पर मौके पर जाकर जांच करेगी। जरूरत के अनुसार उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराएगी। इसके लिए अनुमंडल स्तर पर तीन टीम बनायी गयी है। 

इसके तहत सदर अनुमंडलीय टीम में डॉ. दीनानाथ को नोडल पदाधिकारी बनाया है। नवगछिया के लिए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार चौधरी और कहलगांव के लिए डॉ. कुंदन भाई पटेल को वहीं रहने का निर्देश दिया गया है। सभी पीएचसी प्रभारी भी अपने-अपने स्तर से हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे। एक सेंटर पर तीन टीम रहेगी, जो शिफ्ट से काम करेगी। सभी अस्पतालों में दो-दो वाहन अलग से किराए पर लेने को कहा गया है। शहरी पीएचसी के सभी डॉक्टरों को अलग अलग वार्डों में कोरोना के संदिग्धों की सूचना पर जांच के लिए भेजा जाएगा।

सदर अनुमंडलीय               06412421073
नवगछिया अनुमंडल           8544421257
कहलगांव अनुमंडल           8544421245