शिक्षाविद ठाकुर प्रसाद मिस्त्री सर्वेश
नवगछिया। स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो अनिल कुमार शर्मा के पिता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ठाकुर प्रसाद मिस्त्री सर्वेश का निधन 20 जनवरी सोमवार माघ कृष्ण पक्ष एकादशी की शाम को हो गया। जिन्होंने खरीक प्रखंड अंतर्गत पूर्वी घरारी स्थित निज निवास पर शाम 4 बजकर 50 मिनट पर अंतिम सांस ली। वे 80 वर्ष के थे। जो पिछले कई महीने से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे दो पुत्र, चार पुत्री, दो पुत्र वधू, दो पौत्र और दो पौत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
शिक्षाविद ठाकुर प्रसाद मिस्त्री सर्वेश के निधन पर बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ उग्र मोहन झा, सचिव डॉ मृत्यंजय कुमार सिंह गंगा, प्रधानाध्यापक मो नईम उद्दीन, शिक्षक संघ अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, सचिव रामानंद सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि राजकिशोर सिंह, जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो तरुण कुमार सिन्हा, प्रधान लिपिक अशोक कुमार सिंह, लेखपाल बिनोदानन्द मंडल, महाविद्यालय प्रवक्ता राजेश कानोडिया सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उधर पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, विधायक वर्षा रानी, जिला पार्षद कुमकुम देवी, गगन चौधरी, उमा देवी, संजय चौधरी, अजीत कुमार जैन ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
