राजेश कानोडिया, नवगछिया। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की स्थानीय शाखा की ओर से नवादा ग्राम स्थित पंचमुखी हनुमान जी मंदिर परिसर में सोमवार दोपहर 3 बजे से जरूरतमंदो के बीच में गर्म कपड़े व दैनिक स्तेमाल के कपडों का वितरण किया गया। अध्यक्ष सीमा रूंगटा ने बताया कि इससे समाज के कई लोग लाभान्वित हुए।
वहीं बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के नवगछिया शाखा के सचिव विनोद केजरीवाल ने मारवाड़ी महिला सम्मेलन की इस पहल के लिए सराहना की। मौके पर सचिव अनुराधा पंसारी, कान्ता केजरीवाल, कोषाध्यक्ष लता गोपालका, सुषमा अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।