सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की फाइनल परीक्षा में इस बार नवगछिया की दो बेटियों सहित तीन ने बाजी मारी है। नवगछिया शहर की दिव्या कुमारी डोकानिया ने सीए की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर नवगछिया का मान बढ़ाया है।दिव्या कुमारी डोकानिया नवगछिया के गरीबदास ठाकुरबारी रोड वार्ड नंबर 14 पिता- शिव कुमार डोकानिया माता- ममता देवी की पुत्री है। दिव्या कुमारी ने शुरुआती शिक्षा बाल भारती विद्यालय (गौशाला रोड ) में की और प्लस टू एस एम एस मिशन स्कूल भागलपुर से की है पिता नवगछिया में एक किराना व्यवसाई हैं।
नवगछिया की बेटी शिखा साहू ने सीए की परीक्षा में उर्त्तीण होकर नवगछिया का मान बढ़ाया है। शिखा साहू नवगछिया प्रखंड के साहू परबत्ता निवासी शिक्षाविद कृष्ण कुमार साहू एवं कलाश्री साहू की पुत्री एवं शिक्षावृद्व राम कुमार साहू की भतीजी है। शिखा साहू ने बोकारो चिन्मया से प्लस टू एवं कलकत्ता शिक्षायत्न से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद सीए की तैयारी कर रही थी। सीए की परीक्षा में शिखा के उत्तीर्ण होने पर परिजनों में काफी उत्साह है।
अंकित अग्रवाल ने सीए की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर नवगछिया का नाम रोशन किया। अंकित अग्रवाल मेन रोड नवगछिया निवासी कृष्ण कुमार अग्रवाल व अनीता देवी का पुुत्र है। अंकित अग्रवाल ने शोभा देवी सर्राफ पब्लिक स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 3 क्लास तक की। उसके बाद बालभारती( गौशाला रोड) में 5 क्लास तक अपनी पढ़ाई की। फिर पटना ज्ञान निकेतन स्कूल में अपनी पढ़ाई की और मैट्रिक परीक्षा और प्लस टू भी इसी स्कुल से किया बी कॉम दिल्ली हंसराज कॉलेज से किया और सीए भी दिल्ली से किया है ।
