मौके पर श्रीगोपाल गौशाला के सचिव राम प्रकाश रुंगटा ने कहा कि संक्रांति पर दान की महिमा सवोपरि है। गाय की सेवा हेतु दान देने से विभिन्न तरह के ग्रह दोषो एवं संकट से मुक्ति मिलती है। तुलादान में अपने शरीर के भार जितनी सामग्री गौ को दान करने से तरह-तरह के ग्रह दोष दूर किए जाते हैं। इस केकार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव राम प्रकाश रुंगटा के साथ साथ दिनेश केडिया, निखिल चिरानिया, सत्यनारायण जायसवाल और गोपाल केजरीवाल आदि सक्रिय रूप से लगे हुए थे।