ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गर्मी और ईद की छुट्टी के बावजूद मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस


किया गया 200 से अधिक पौधरोपण

राजेश कानोड़िया, भागलपुर। कालेजों में गर्मी की छुट्टी और ईद की छुट्टी के बावजूद भागलपुर जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून बुधवार को गजाधर भगत महाविद्यालय नवगछिया और जेपी कालेज नारायणपुर के परिसर में भारी संख्या में पौधा रोपण किया गया।

इस मौके पर जहां गजाधर भगत महाविद्यालय नवगछिया में प्रभारी प्राचार्य प्रो (डॉ) शिव शंकर मंडल के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के छात्रों तथा छात्रावास के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के लगभग दो सौ पौधों का रोपण किया गया। वहीं जेपी कालेज नारायणपुर में भी भारी संख्या में पौधारोपण कार्य किये जाने की जानकारी मिली है।

गजाधर भगत महाविद्यालय नवगछिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी मो मुसर्रत हुसैन, एनसीसी पदाधिकारी डॉ फिरोज अहमद, डॉ दिव्य प्रियदर्शी, डॉ उमाशंकर, डॉ राघवेन्द्र प्रताप, रामदेव प्रसाद यादव, प्रमोद रंजन, गुलो हरिजन एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुकेश कुमार, राजेश कुमार, गुड्डू, आनंद, भुखन, गौरव, सौरव, बबलू, प्रभात, सिंटू, पांडव इत्यादि ने विज्ञान परिसर, सामान्य छात्रावास और कल्याण छात्रावास तथा प्रशानिक भवन परिसर में वन विभाग द्वारा प्राप्त अशोक, कचनार, गुलमोहर, महोगनी, अमरूद, बेल, जामुन और कदम्ब वृक्षों का पौधरोपण किया।