ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

एसडीआरएफ टीम ने दिया आपदा से बचाव का प्रशिक्षण


नवगछिया। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन के तहत नवगछिया अनुमंडल के नगरह पंचायत में गुरुवार सुबह एसडीआएफ की टीम द्वारा बाढ़ से पूर्व की तैयारी एवं प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं आमलोगों को प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान प्रशिक्षण में टीम के निरीक्षक नवनीत कुमार पांडेय ने कहा कि आपदा से बचाव व जोखिम को कम करना पूर्व की तैयारियों पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया कि अपने घरेलू संसाधन से प्राकृतिक आपदा के समय बचाव किया जा सकता है। ऊंचे स्थान का चयन करने, सूखे फल घर में खाने के लिए रखने, फ‌र्स्ट एड बाक्स रखने, नदी-नाला के पानी का उपयोग नहीं करने, वर्षा जल संग्रहित करने, बाढ़ में मछली नहीं खाने जैसी कई सावधानियां बरतने की सलाह दी। मौके पर टीम के कमांडर अनिल कुमार ने घरेलू राफ्ट के माध्यम जैसे नारियल, बाल, बम्बू, बोतल, थर्मोकोल से बाढ़ के दौरान डूबने से बचाव के उपकरण बनाने की विधि बताया।

इस मौके पर नगरह पंचायत के सरपंच शंभू सिंह, विजय झा, ब्रजेश सिंह, कुंदन सिंह, विक्रम कुमार, मुन्ना सिंह, राणा साह, नंदन सिंह, दीपक सांडिल्य, कुणाल सिंह सहित सौकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।