ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहटा से पटना के लिए अस्थाई कनेक्टिविटी ईएमयू गाड़ी का परिचालन


दानापुर यार्ड की पुरानी हो चूकी  परिचालन पद्धति को उच्च तकनीक से नवीनीकरण करने की दिशा में आवश्यकता के अनुरूप परम्परागत यांत्रिकी इन्टरलाॅकिंग (Mechanical Interlocking ) की जगह रूट-रिले-इन्टरलाॅकिंग सिस्टम (RRI) के द्वारा गाड़ियों के परिचालन करने हेतु कार्य युद्व स्तर पर जारी है, जिसे निर्धारित समय पर ही पूर्ण कर लिया जायेगा।
इस रूट-रिले-इन्टरलाॅकिंग सिस्टम (RRI) के कार्य के कारण कुछ गाड़ियों को निरस्तीकरण, मार्ग-परिवर्तन तथा आंशिक समापन किया गया है।
मुग़लसराय की ओर से आने वाली कुछ गाड़ियों को बिहटा, आरा एवं बक्सर में ही आंशिक समापन कर फिर वहीं से गंतव्य स्थान के लिए परिचालित की जायेगी।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा रात में पहुंचने वाले यात्रियों हेतु बिहटा से पटना के लिए एक ईएमयू ट्रेन की कनेक्टिविटी प्रदान की गई है, जिससे यात्री आसानी से बिहटा उतरकर पटना के लिए प्रस्थान कर सकते है। उक्त व्यवस्था के अलावा भी राज्य सरकार से समन्वय स्थापित कर बसें चलाई जाने के साथ-साथ टैक्सी एवं टेम्पो को भी बिहटा आने-जाने हेतु अनुरोध किया गया है।

दानापुर स्टेशन के रूट-रिले-सिस्टम (RRI) का कार्य पूरा होने के पश्चात गाड़ियों के सुगम परिचालन के साथ-साथ संरक्षा में भी अप्रत्यशित वृद्धि होगी एवं पटना जँ एवं पाटलिपुत्र स्टेशनों से होकर जाने वाली गाड़ियों के समय-पालन में अप्रत्याशित बृद्धि होने की संभावना है।  रूट-रिले-सिस्टम (RRI)  के पूर्ण हो जाने से पाटलिपुत्र स्टेशन की ओर जाने वाले गाड़ियों हेतु निर्मित प्लेटफॉर्म को तत्काल यात्रियों की सुविधा एवं परिचालन को सुगम बनाने के दृषिटकोण से चालू कर दिया जाएगा। रूट-रिले-इन्टरलाॅकिंग सिस्टम (RRI) के पूर्ण होने के पश्चात दानापुर स्टेशन का कई यात्री सुविधा एवं उनयनिकरण कार्यों को पूर्ण करने की दिशा ठोस कदम/निर्णय लेने में सुविधा हो जायेगी, जिसे जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में लक्षित समयानुसार पूरा किया जा सकेगा।