नवगछिया पुलिस जिला में खरीक थानाध्यक्ष निलंबित, दो को मिली नई जिम्मेदारी

पुलिस जिला नवगछिया में एसपी निधि रानी ने प्रशानिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले खरीक के थानाध्यक्ष राजेश कुमार राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसकी जगह पर नदी थाना के थानाध्यक्ष दिलीप कुमार को खरीक का नया थानाध्यक्ष बनाया है। वहीं नवगछिया आदर्श थाना के अवर निरीक्षक मो महताब खान को नदी थाना की जिम्मेवारी दी है।
बताते चलें कि अवर निरीक्षक मो महताब खान ने 1994 में नवगछिया आदर्श थाना में बतौर मुंसी के पद पर योगदान दिया था। जिसे इसी थाना ने पदोन्नति के बाद मुंसी से जमादार, जमादार से दारोगा और अब थानेदार तक बना दिया। जिसे अब नदी थाना की कमान पुलिस कप्तान निधि रानी ने सौंपी है।