ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज उत्सव

नव-बिहार समाचार, नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया की जागृति महिला शाखा की ओर से मारवाड़ी विवाह भवन में सावन महीने का प्रमुख पर्व "हरियाली तीज" उत्सव रविवार को किया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक की प्रस्तुति, गेम शो के अलावा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें रक्तदान महादान, पानी बचाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि की झांकी भी प्रस्तुत की गई।

इस हरियाली तीज उत्सव में कई प्रकार के स्टॉल थे, जिसमें राखी, गिफ्ट आइटम, ज्वेलरी, रेडीमेड कपड़े, चूड़ी सहित अन्य कई प्रकार की सामग्री को लोगों ने देखा और खरीद भी की। सभी स्टॉल महिलाएं संचालित कर रही थीं। इसमें समाज की सभी वर्ग की महिलाओं ने हिस्सा लिया। साथ ही मेले में स्वादिष्ट चाट, गोलगप्पे, चुस्की, मोमो एवं आइसक्रीम इत्यादि कई प्रकार के खाने पीने के भी काउंटर लगाए गए थे। जिसमें सभी महिलाओं और बच्चों ने खूब आनंद लिया।

इससे पूर्व नगर पंचायत की मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र मिश्र, शंभू रुंगटा, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा, सहायक मंत्री निखिल चिरानियां, शाखा अध्यक्ष कंचन खेमका के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उत्सव के दौरान कार्यक्रम स्थल पर काफी भीड़ मौजूद थी। इस दौरान युवा विकास प्रतियोगिता में राष्ट्र स्तर पर चयनित रिया कुमारी, खुशी कुमारी, गुनगुन चिरानियां,अंजनी कुमारी, आंशि कुमारी, हर्ष राज, छात्र छात्रओं को सम्मानित किया गया। साथ ही ब्लड डोनेशन कैम्प में रक्दान करने वाले 28 रक्तवीरों को भी सम्मानित किया गया।