ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: बिनोद यादव हत्याकांड का मास्टरमाइंड सहित कई मामलों का फरारी अभियुक्त पूर्व प्रमुख मानकेश्वर सिंह गिरफ्तार

नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। नवगछिया के राजदनेता सह बाहुबली विनोद यादव हत्याकांड के मास्टरमाइंड रहे नवगछिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख मानकेसर सिंह उर्फ मंटा सिंह को नवगछिया पुलिस द्वारा आज गिरफ्तार करने में सफलता पाई गई है। जो रंगरा गोली कांड के अलावे लगभग एक दर्जन मामलों में पुलिस द्वारा फरारी और वांछित बताया जा रहा था। इसे घर के समीप इसके बासा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले की जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान देते हुए नवगछिया पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक पंकज सिंहा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तत्काल कारवाई की जाने पर यह सफलता मिली है। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु एवं अन्य को तत्काल मोटरसाइकिल से ही पुलिस बल के साथ छापेमारी के लिए भेजा गया था। इस छापेमारी में नवगछिया थानेदार को बड़ी सफलता हासिल हुई है। इसके लिए उसे और अन्य शामिल पुलिस कर्मियों को नगद इनाम और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इस कुख्यात मास्टरमाइंड को नवगछिया तथा भागलपुर से बाहर के सेंट्रल जेल में भेज जाने की योजना है ताकि आसपास के जेल या अन्य लोगों से साथ गांठ नहीं बना पाए।
पुलिस अधीक्षक नवगछिया पंकज सिन्हा ने यह भी बताया कि पूर्व प्रमुख मानकेश्वर सिंह जो विनोद यादव हत्याकांड और महदत्तपुर के कपिल देव सिंह हत्याकांड में वांछित था। इन दोनों मामलों के अलावे अन्य 8 जघन्य मामलों में भी चार्जशीट किया जा चुका था। इन मामलों में पुलिस ने इसके घर की कुर्की भी की थी तथा इसके विरुद्ध सीसीए का प्रस्ताव भी भेजा गया था। जिसने पुलिस को कई बार चकमा देकर फरार होने में सफलता पाई थी।
पुलिस अधीक्षक नवगछिया पंकज सिन्हा द्वारा गिरफ्तार नवगछिया के पूर्व प्रमुख मानकेश्वर सिंह के बारे में बताया गया कि इसने गांव में सबसे पहले एक पंपसेट की चोरी की थी। यहीं से इसका आपराधिक इतिहास प्रारंभ हुआ जो अबतक नवगछिया पुलिस जिला में अब तक विभिन्न स्थानों में लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। जिनमें सबसे पहला मामला गोपालपुर इस्माइलपुर थाना कांड संख्या 14/93 दिनांक 3 फरवरी 1992 का दर्ज है। इसके बाद गोपालपुर इस्माइलपुर थाना कांड संख्या 123 93 दिनांक 6/9/ 1992 के बाद गोपालपुर इस्माइलपुर कांड संख्या 155/ 04 दिनांक 20 /12/94 से पहले नवगछिया थाना कांड संख्या 102/98 दिनांक 27/ 5/98 का दर्ज है। 
जबकि इसके बाद नवगछिया थाना कांड संख्या 300/05 दिनांक 31/10/ 2005 के बाद मखदुमपुर जहानाबाद थाना कांड संख्या 153 / 09 दिनांक 3/ 7/ 2009 के बाद नवगछिया थाना कांड संख्या 94/12 दिनांक 17/5/ 2012 और परबत्ता थाना कांड संख्या 59 / 15 दिनांक 3/ 12/ 15 तथा गोपालपुर रंगरा थाना कांड संख्या 143/16 दिनांक 3 /7/16 के बाद नवगछिया थाना कांड संख्या 149/16 दिनांक 20/8/16 दर्ज है। इसके अलावा एक पीड़ित व्यक्ति आज भी इसके खिलाफ एक आवेदन देने की बात कह रहा था। जिसे इसके द्वारा पिटाई की गई और जानलेवा हमला किया गया था।