नवगछिया। बिहार के नवगछिया में बंगाल से गया जा रही यात्रियों से भरी एक बस में बिहार के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत एनएच-31 पर खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी के समीप मंगलवार की शाम शॉर्टसर्किट से अचानक आग लग गईं। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गयी। चालक-खलासी समेत सभी यात्रियों ने बस से उतरकर अपनी जान बचाई। आपाधापी में आधा दर्जन यात्री चोटिल हो गए। बस पर 70 लोग सवार थे, जो एक ही प्रखंड कुंज कैनाल इलाके के निवासी हैं। सभी पिंडदान हेतु गया जा रहे थे। इनमें कई लोग एक ही परिवार के हैं। इनमें महिलाएं व बच्चे भी हैं।
आरुषि वर्मा, तपन राय, अंजली वर्मा, अमन वर्मा ने बताया कि बस रिजर्व कर पिंडदान के लिए 37 परिवार गया जा रहे थे। जब तक दूसरी बस नहीं आ जाती है रात यहीं बितानी होगी। सूचना पर पहुंची खरीक पुलिस ने खरीक चौक पर एनएच-31किनारे एक बासा पर सभी यात्रियों के ठहरने का इंतजाम किया।