राजेश कानोडिया, भागलपुर। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज 142 वी जयंती के मौके पर नवगछिया, भागलपुर, गोड्डा, हजारीबाग, पतरातू, चक्रधरपुर, देहरादून, रांची, पटना, कटिहार, पूर्णिया और भागलपुर सहित पूरा देश रन फॉर यूनिटी यानी राष्ट्रीय एकता के लिए सुबह से ही दौड़ लगा रहा है। जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के अलावा कहीं छात्र तो कहीं पदाधिकारी तो कहीं नागरिक सब मिलकर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के लिए संकल्पित हो रहे हैं।
इसी क्रम में नवगछिया स्टेशन चौक से अमर शहीद मुंशी पुस्तकालय तक आज सुबह राष्ट्रीय एकता दिवस मनाते हुए हाथ में तिरंगा लहराते हुए भाजपा और जदयू के अधिकांश कार्यकर्ता सड़कों पर *एक भारत, श्रेष्ठ भारत* का नारा लगाते हुए अमर शहीद मुंशी पुस्तकालय तक पहुंचे। जहां सभी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने का संकल्प भी लिया।
इस रन फॉर यूनिटी में भाजपा के पूर्व विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र, नवगछिया पुलिस जिला के जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह कुशवाहा, कुणाल गुप्ता, जेम्स, कमरुज्जमा, अधिवक्ता अजीत कुमार, जदयू के जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह निषाद, विमल देव राय, अजीत कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह और हर शंभू सिंह सहित काफी संख्या में नगर के नागरिक भी शामिल थे।