ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिये गोलबंदी शुरू

नव-बिहार समाचार, नवगछिया : भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव तो 9 जून को शपथ ग्रहण के बाद होगा। लेकिन इसके लिये जोड़ तोड़ का खेल
कई दिनों से शुरू हो गया है। कुल 23 वार्ड वाले नवगछिया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर अनारक्षित महिला चुनी जानी है। कुल 23 वार्ड में महिला प्रत्याशी की संख्या 12 हैं।
कौन कौन हैं महिला पार्षद
वार्ड तीन से लालमनी देवी, वार्ड चार से सुनिता देवी, वार्ड पांच से स्वीटी कुमारी, वार्ड सात से बी मंजी खातून, वार्ड नौ से गीता देवी, वार्ड 11 से मनोरमा देवी, वार्ड 12 से सुशिला देवी, वार्ड 13 से फहीमा खातून, वार्ड 15 से सिमिया देवी, वार्ड 17 से प्रीती कुमारी, वार्ड 18 से चंपा देवी, वार्ड 19 से पेरमा देवी निर्वाचित हुई हैं। इसी में एक को नगर पंचायत अध्यक्ष बनना है।
इन सब में फिलहाल प्रेम सागर उर्फ़ डब्लू यादव की पत्नी प्रीति कुमारी का प्रभाव अन्य उम्मीदवारों पर सबसे ज्यादा प्रतीत हो रहा है। जिसके पक्ष में अधिकांश नवनिर्वाचित पार्षद गोलबंद हो रहे हैं। यह अलग बात है कि 9 जून तक समीकरण कई बार बन और बिगड़ सकते हैं।
इधर एक चर्चा यह भी है कि वार्ड 16 से नवनिर्वाचित पार्षद अजय कुमार अपने समर्थक प्रत्याशी को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। उसके बदले स्वयं नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बनना चाह रहे हैं। अजय कुमार के पिता अरूण कुमार उर्फ कृष्णदेव यादव लगातार दो बार उपाध्यक्ष पद पर रहे है। लेकिन अजय कुमार ने अपने आप को इस दौर से अलग बताया है।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए भी कई पार्षद जोर आजमाइस कर रहे हैं। जिनमें अभिषेक रमन, बी मंजी खातून और रणजीत भगत उपाध्यक्ष पद के लिए अपने को दावेदार बता रहे हैं। इसके लिए ये वार्ड पार्षदों को बधाई देने के बहाने वार्ड पार्षदों के घर जाना-आना कर रहे है। उनसे बात कर अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं।
इन सबसे अलग एक खबर यह भी है कि संभव है इस बार गठित होने वाली नवगछिया नगर पंचायत सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेगी। कारण कि नवगछिया नगर पंचायत को नगर परिषद में उत्क्रमित किया जाना है। जिसकी अहर्ता और प्रक्रिया भी लगभग पूरी ही है। इस वजह को ध्यान में रखते हुए कुछ किंग मेकर भी अब पीछे हटने लगे हैं।