ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अब प्रत्येक शनिवार शिविर लगा सीओ सुलझाएंगे भूमिविवाद


नव-बिहार न्यूज नेटवर्क, नवगछिया। अनुमंडल कार्यालय सभागार में एसडीओ डॉ. आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को बीडीओ, सीओ एवं पुलिस पदाधिकारियों की बैठक गई। इसमें एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन भी शामिल हुए। बैठक में चुनाव की तैयारी, विधि व्यवस्था एवं सातों प्रखंडों में भूमि विवादों की समीक्षा की गई। भूमि विवादों को देखते हुए एसडीओ ने सभी सीओ को प्रत्येक शनिवार को शिविर लगाकर जमीन से संबंधित विवादों को सुलझाने के लिए जन सुनवाई करने का निर्देश दिया और उसकी प्रोसिडिंग भी मांगी।

नगर पंचायत चुनाव को देखते हुए वार्डों में संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था के साथ-साथ शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने पर भी चर्चा हुई। सीओ के अभियान बसेरा, दखल -दहानी, सेरात बंदोबस्ती, राजस्व की वसूली की समीक्षा की गई। रंगरा में 84 पर्चाधारियों को दखल दिलाने पर चर्चा की गई। बीडीओ से प्रखंड के मानव संसाधन के विषय में जानकारी ली। नमामी गंगे परियोजना की स्थिति, स्वच्छ भारत मिशन के काम की प्रगति, आरटीपीएस के तहत जाति-आवास प्रमाण पत्र के लंबित मामलों पर चर्चा की गई। इसमें खरीक प्रखंड की स्थिति अच्छी पाई गई। बैठक में बिहपुर बीडीओ के अनुपस्थित रहने के कारण स्पष्टीकरण पूछा गया।

केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए को-ऑर्डिनेटर को इस्माइलपुर प्रखंड में पदस्थापित करने पर भी चर्चा हुई। ब्लॉक मैनेजमेंट यूनिट के कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा में रंगरा प्रखंड अव्वल पाया गया। एसडीओ ने कहा कि रंगरा प्रखंड को छोड़कर सभी प्रखंड निष्क्रिय है। उन्होंने कहा कि रंगरा प्रखंड में ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट को और विकसित किया जाएगा।