ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नगर चुनाव: नवगछिया में आठवें दिन 49 ने दर्ज कराया नामांकन

नव-बिहार समाचार, नवगछिया। नगर पंचायत, नवगछिया के चुनाव के लिए नामांकन के आठवें दिन बुधवार को 49 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी एसके अलबेला ने बताया कि वार्ड संख्या 15 से निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष इंद्रा देवी, वार्ड संख्या 16 से नगर पंचायत उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने नामांकन दाखिल किया है। साथ ही उपाध्यक्ष के पुत्र अजय कुमार यादव ने वार्ड संख्या 16 से और उसकी पत्नी रश्मीरथी देवी ने वार्ड संख्या 17 से नामांकन दाखिल किया है।

इन लोगों ने दर्ज कराया नामांकन
वार्ड संख्या एक से नागेश्वर प्रसाद सिंह

वार्ड संख्या दो से सन्नी सुमन, दिलीप कुमार सिंह, कुमार नंदलाल, सुनैना देवी

वार्ड संख्या तीन से वंदना देवी, उमा देवी

वार्ड संख्या पांच से कला देवी, बबिता देवी, अन्नपूर्णा देवी

वार्ड संख्या छह से सिकंदर शाह, रामदेव मंडल, दिलीप मंडल, हरिकिशन साह

वार्ड संख्या सात से जरीना खातून

वार्ड संख्या आठ से छोटेलाल शर्मा, हदीशा खातून, जावेद अख्तर, मु. अंसार बैठा, मु. कबीर आलम बैठा

वार्ड संख्या नौ से सुमन माला, सरोजनी देवी उर्फ सावित्री देवी, पुतुल देवी

वार्ड संख्या 10 से फूल कुमारी, सुबोध कुमार सुमन, फुलेश्वर ठाकुर, शंकर मंडल, सुभाष सिंह

वार्ड संख्या 11 से अनिता देवी

वार्ड संख्या 12 से श्यामा देवी, सुशीला देवी

वार्ड संख्या 13 से निवर्तमान वार्ड पार्षद बीबी नूरजंहा खातून, कविता देवी

वार्ड संख्या 14 से अशोक कुमार भगत, कैलाश प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार

वार्ड संख्या 15 से इंद्रा देवी, तजबुन खातून

वार्ड संख्या 16 से अरुण कुमार यादव, अजय कुमार

वार्ड संख्या 17 से रश्मिरथी देवी

वार्ड संख्या 19 से अनिता देवी, पेरमा देवी

वार्ड संख्या 20 से शंभू कुमार

वार्ड नबंर 22 से नेहा कुमारी, अवधेश कुमार साह

वार्ड संख्या 23 से रेखा देवी, संतोष कुमार, शंभू पासवान ने नामांकन किया।