ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मिडिया सहित सभी को सम्मान दें और मधुर संबंध बनाए रखें- डीआईजी

नवबिहार न्यूज नेटवर्क, भागलपुर। भागलपुर और मुंगेर क्षेत्र के डीआईजी वरुण कुमार सिन्हा और नवगछिया पुलिस जिला के डीएसपी मुख्यालय वेद प्रकाश मेहता को नवगछिया पुलिस ने नवगछिया स्थित होटल वैभव में सामूहिक रूप से समारोह पूर्वक विदाई दी गयी।
इस दौरान नवगछिया पुलिस अधीक्षक पंकज सिन्हा, खगड़िया पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, सीटीएस भागलपुर के प्राचार्य अभय कुमार लाल, नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार रंजन के अलावा नवगछिया पुलिस जिला के कई थानाध्यक्ष एवं पुलिसकर्मी तथा वरिष्ठ पत्रकार राजेश कानोडिया, भाजपा नेता गुलाबी सिंह, मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारी द्वय के कार्यकाल की काफी सराहना की और उसे अनुकरणीय बताया। इस मौके पर सभी थानाध्यक्ष सहित कई मीडियाकर्मी भी मौजूद थे।
अपने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए डीआईजी वरुण कुमार सिन्हा ने अपने 31 साल के सेवाकाल के गहरे अनुभव की जानकारी देते हुए नवगछिया एसपी सहित सभी थानाध्यक्ष एवं पुलिस कर्मियों को नसीहत दी कि आम लोगों, जनप्रतिनिधि, न्यायाधीश और मीडिया को उचित सम्मान दें और मधुर सम्बन्ध बनाये रखें तो सभी जगह आपको भी दस से बीस गुना ज्यादा सम्मान मिलेगा।