ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया लोजपा में सात उपाध्यक्ष हुए मनोनीत

नवगछिया लोजपा में सात उपाध्यक्ष हुए मनोनीत
नवगछिया (नवबिहार न्यूज नेटवर्क)। लोक जनशक्ति पार्टी के नवगछिया पुलिस जिला अध्यक्ष प्रो0 विभांशु मंडल के नेतृत्व में आज स्थानीय गौशाला परिसर में हुई
कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक में जहां कार्यकर्ताओं ने संगठन को नवगछिया में सशक्त करने का संकल्प लिया। वहीँ जिलाध्यक्ष द्वारा सात कार्यकर्ताओं को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत भी किया गया।
लोजपा जिलाध्यक्ष प्रो विभांशु मंडल ने बताया कि जगदीश पासवान, पंचानंद  रजक, विलक्षण पासवान, देवदत्त झा, घनश्याम सिंह निषाद, प्रो कपिलदेव सिंह और रणधीर कुमार रमण को पार्टी के नवगछिया जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गयी है। इस मौके पर सभी प्रखंड अध्यक्ष, युवा जिलाध्यक्ष सीपक यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सभी नव मनोनीत उपाध्यक्षों को शुभकामनायें और बधाई दी।