ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया और इस्माइलपुर में मनाया गया रबी महोत्सव

नवगछिया, भागलपुर ( NNN)।भागलपुर जिले के नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में आज रबी महोत्सव मनाया गया। जिसका क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल और प्रखंड प्रमुख सुमित्रा देवी और बीडीओ राजीव कुमार रंजन ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया।

इस रबी महोत्सव के मौके पर विधायक गोपाल मंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है कि बिहार के किसान अधिक से अधिक अन्न का उत्पादन करें। तभी बिहार के किसान मजबूत होंगे, इसी से हमारा बिहार और देश भी मजबूत हो सकेगा। मौके पर ही प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ एके झा के अलावा जिला कृषि पदाधिकारी अरविन्द झा ने भी किसानों को विभिन्न तरह की तकनीकी जानकारियां दी। मौके पर सभी कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार भी मौजूद देखे गये।
नवगछिया के साथ साथ आज ही इस्माइलपुर प्रखंड में भी रबी महोत्सव मनाया गया। जहां मौके पर प्रखंड प्रमुख मालती देवी और मुखिया प्रतिनिधि मनोहर मंडल की प्रमुख रूप से मौजूदगी देखी गयी।