ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में अनियमित जलापूर्ति से उपभोक्ता परेशान

नवगछिया, भागलपुर (नवबिहार न्यूज नेटवर्क)। भागलपुर जिले के नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र के सभी उपभोक्ता पिछले दो तीन महीने से अनियमित जलापूर्ति को लेकर काफी परेशान हो उठे हैं। कभी तो जल की आपूर्ति दी जाती है तो कभी नहीं। जब भी दी जाती है तो इसके समय की कोई निश्चितता नहीं रह गयी है। जिससे आम उपभोक्ता काफी परेशान हो उठे हैं। जिनके अनुसार जलापूर्ति कभी आठ बजे तो कभी नौ बजे दी जाती है। पानी का इंतज़ार करते करते बच्चों को स्कूल जाने में काफी विलम्ब हो जाता है। जब तक आम लोग परेशानी से किसी भी तरह से अपना काम करने को मजबूर होते हैं।
जानकारी के अनुसार नवगछिया जलापूर्ति विभाग के कोई भी कर्मी नवगछिया में रहते नहीं हैं। कोई बिहपुर तो कोई भागलपुर। जिसका खामियाजा नगर पंचायत के आम उपभोक्ता को भुगतना पड़ रहा है। जिससे आम उपभोक्ता खुले आम कहने लगे हैं कि इस विभाग के अधिकारी पर किसी का नियंत्रण काम नहीं करता है।