ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

तेज हवा और वर्षा से कई बाँध और बाढ़ पीड़ितों का जीवन दांव पर

भागलपुर (नवबिहार न्यूज नेटवर्क): भागलपुर जिले में आयी भीषण बाढ़ की विभीषिका को झेल रहे और कई बाँध पर तथा अन्यत्र खुले आसमान के नीचे रह रहे लाखों बाढ़ पीड़ितों को आज रात
तेज हवा और भीषण वर्षा का भी सामना करना पड़ रहा है।
इस तेज तूफानी हवा और तेज वर्षा से जहां इन बाढ़ पीड़ितों का जीवन मुहाल हो रहा है वहीँ इसके साथ साथ कई बांधों के वजूद पर भी भीषण खतरा मंडरा रहा है। जो कभी भी किसी समय टूट सकता है। कारण कि अधिकाँश बाँध तो क्षतिग्रस्त हैं ही। जिन्हें ध्वस्त करने को तेज हवा के साथ पानी के थपेड़े और ऊपर से वर्षा काफी है।
इस परिस्थिति में अगर एक भी बाँध टूटा तो भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल में भीषण जल प्रलय की स्थिति का सामना करना पड़ जाएगा। कारण कि लाखों लोग इसी क्षतिग्रस्त बाँध के भरोसे बच कर खुले आसमान के नीचे भूखे प्यासे समय काट रहे हैं। जहां रोशनी की भी सुविधा नहीं है। साथ ही सर्पदंश का भी भय बना हुआ है।
इस समय सबसे ज्यादा भयावह स्थिति इस्माइलपुर प्रखंड के इस्माइलपुर गाँव की है। जहां लोग खुले आसमान के नीचे भूखे प्यासे भगवान भरोसे जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं।