ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अविष्कार: अब एक लीटर पानी से चलए 250 किलोमीटर बाइक

बेशक पेट्रोल की किमतों में गिरावट दर्ज की जा रही हो लेकिन, आज भी कुछ लोग चाहते हैं की उनका वाहन पानी से चले जो
नामुमकिन लगता है। लेकिन, इस नामुमिकन को मुमकिन कर दिखाया है गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-22ए के दसवीं के छात्र नित्याशीष भंडारी ने।
नित्याशीष ने पानी से चलने वाली एक बाइक बनाई है। यह बाइक एक लीटर समुद्री पानी से 250 किलोमीटर इकोफ्रेंडली दूरी तय करती है। ऑक्सी हाइड्रोजन सेल की किट बनाकर भंडारी ने ऐसा कमाल किया है। यह किट पानी को ऑक्सी हाइड्रोजन गैस में बदल देती है। जिससे पेट्रोल व डीजल के मुकाबले अत्यधिक सुरक्षित सफर किया जा सकता है।
नित्याशीष अपनी इस अनोखी बाइक को 42वें स्टेट लेवल साइंस मैथमेटिक्स एंड इंवायरमेंट एग्जीबिशन-2015 की प्रदर्शनी में लेकर आया। नित्याशीष ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल से पैदा होने वाली कार्बन गैस ग्लोबल वार्मिंग का बड़ा कारण है। इसीलिए उसने पर्यावरण को नुकसान से बचाने वाली बाइक व कार बनाने की सोची।
जानें कैसे पेट्रोल बाइक को बनाया पानी से चलने वाली बाइक
नित्याशीष ने बताया कि मार्केट से ऑक्सी हाइड्रोजन सेल की तीन प्लेट्स 3/6 साइज में कटवाई गई। फिर इनको इंजन में फिट करवाया गया। यह प्लेटें पानी को ऑक्सी हाइड्रोजन गैस में बदल देती हैं। बाइक एक बार पेट्रोल से स्टार्ट जरूर करनी पड़ती है उसके बाद तुरंत गैस पकड़ लेती है। यह गैस कहीं स्टोर भी नहीं होती है। जितनी गैस जैनरेट होती है उतनी ही खर्च होती रहती है। इससे हादसे का डर नहीं रहता है।
छात्र ने बताया कि यह किट तैयार करने में महज 19 सौ रुपए का खर्च आया है। इतने से रुपए खर्च करने के बाद एक सामान्य बाइक पानी से चलने लगी। इस किट का साइज बहुत छोटा होता है। जो आसानी से कहीं भी फिट हो सकती है। नित्याशीष ने बताया कि इसे कार में भी फिट किया जा सकता है। छोटी कारें इससे आसानी से चल सकती हैं