ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में आधार कार्ड का पंजीयन हुआ आसान

नवगछिया। यह खबर नवगछिया के लोगों के लिए किसी खुशखबरी से
कम नहीं है। जहां हर कार्य के लिए आवश्यक माने जा रहे आधार कार्ड का पंजीयन कराना आम लोगों के लिए टेढ़ी खीर बनी हुई थी। सुबह तीन चार बजे से ही लोगों को लाइन लगानी पड़ती थी। अनावश्यक सुविधा शुल्क का खर्च उठाना पड़ रहा था। अब इस समस्या से निजात मिलने की बात बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार आधार कार्ड के लिए पंजीयन का नया केंद्र नवगछिया गौशाला में आज से प्रारम्भ हो गया। जिसका उद्घाटन नवगछिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन ने किया।
इस केंद्र के संचालक के अनुसार यहाँ आज दो सौ से अधिक लोगों को आवेदन पत्र निःशुल्क बांटा गया। जिसमें से अधिकांश का पंजीकरण भी किया गया। कल से आवेदन पत्र भरने के लिए भी मुफ्त सहयोग किया जायेगा। यह केंद्र इसी गौशाला परिसर में लगातार चलता रहेगा। यहाँ नवगछिया से बाहर के लोग भी आकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।