नवगछिया स्थित बालभारती विद्यालय में रविवार को अनुमंडलीय न्यायिक सेवा समिति द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर में न्यायिक दंडाधिकारी संतोष गुप्ता आरवी सिंह परमार तथा मुंसिफ छेदी राम द्वारा मुख्य रूप से उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी दी गयी। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजीव प्रसाद और प्रशासक डीपी सिंह ने सभी का स्वागत किया।