ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

स्वच्छता अभियान में शामिल हुए एसपी

क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया ग्रुप के कर्मठ युवाओं द्वारा
संचालित स्वच्छता जागरूकता अभियान में उस समय चार चाँद लग गए जब नौगछिया के एसपी शेखर कुमार, पुलिस निरीक्षक रंजन कुमार एवं जगतानंद ठाकुर जी के साथ हम और आप भीं शामिल हो गए  । हम सभी लोग महाराज जी चौक से दुर्गा मंदिर होते हुए वैशाली होटल चौक से स्टेशन रोड एवं स्टेशन परिसर पर स्टेशन मास्टर एवं जीआरपी थानाध्यक्ष शरत कुमार ने भी नौगछिया मॉडल स्टेशन के 1no और 2no प्लेटफार्म पर सफाई की एवं वहां मौजूद यात्रियों से भी स्टेशन की स्वच्छता बनाये रखने की अपील की उसके बाद सभी राजेंद्र कॉलोनी की और कूच कर गए । और वहां के लोगों ने भी एक साथ नारा दिया- हम न गन्दगी करेंगे और न किसी को गन्दगी करने देंगे।
इस स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान के शिरकत करने वाले आप सभी युवाओं को क्लीन नौगछिया ग्रीन नौगछिया की तरफ से श्रीधर द्वारा धन्यवाद दिया गया।