ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया पर मेहरबान हुए नगर मंत्री सम्राट चौधरी


नवगछिया पर मेहरबान हुए बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सम्राट चौधरी उर्फ़ राकेश कुमार।
नवगछिया के लिए अपने विशेष कोटा से किया ग्यारह करोड़ का आबंटन।
नगर पंचायत के एक करोड़ सहित बारह करोड़ से होगा नवगछिया का व्यापक विकास।
एक माह के अन्दर नवगछिया को मिल सकता है नगर परिषद् का दर्जा।
जदयू के पूर्व नवगछिया जिलाध्यक्ष सह नगर पंचायत के वार्ड पार्षद वीरेंद्र कुमार सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में 60 लाख से लगेंगे 7 हाई मास्ट लाईट।
74 लाख की लागत से बनेगा रैन बसेरा।
ढाई करोड़ से होगा नवगछिया बस स्टैंड का सौन्दर्यीकरण।
9 करोड़ 20 लाख से बनेगी 41 योजनायें।
जनवरी के प्रथम सप्ताह में संभव है कई योजनाओं का शिलान्यास।